Doordrishti News Logo

डंपर की टक्कर से घायल की मौत के बाद प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर की टक्कर से घायल की मौत के बाद प्रदर्शन। डंपर की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों व परिचितों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां रास्ता रोक दिया जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

जानकारी के अनुसार गांव साथिन हाल मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ गौरी की डपंर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद परिजन एमडीएम हॉस्पिटल के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां रास्ता जाम कर दिया।

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
परिजनों का आरोप था कि दुर्घटना के बाद भी आरोपी डंपर चालक के खिलाफ अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है,जिससे उनमें आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। पुलिस ने परिजनों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।