कैफे से नाबालिग को करवाया बालश्रम से मुक्त
जोधपुर, दूरदृष्टीन्यूज),कैफे से नाबालिग को करवाया बालश्रम से मुक्त। बालश्रम के विरूद्ध चलाए जा रहे उमंग-7 के तहत आज एक बालक को कैफे से बालश्रम से मुक्त कराया गया।
शास्स्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि अभियान उमंग-7 के तहत पुलिस आयुक्त शरत कविराज डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी वेस्ट नरेन्द्रसिंह(आरपीएस) नीरज शर्मा(आरपीएस) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अनुसंधान अपराध सैल जोधपुर पश्चिम, एसीपी छवि शर्मा के सुपरविजन में बाल कल्याण अधिकारी एसआई शैतान चौधरी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कल्पतरू स्थित शॉपिंग सेंटर सीसीटी कैफे से एक बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया गया।
RPSC सहायक आचार्य यूरो-ऑन्कोलॉजी परीक्षा में जोधपुर के डॉ.छंवर लाल ने किया टॉप
कैफे संचालक अनुराग सिंह गहलोत के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बाद में बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
