RPSC सहायक आचार्य यूरो-ऑन्कोलॉजी परीक्षा में जोधपुर के डॉ.छंवर लाल ने किया टॉप

पूरे राजस्थान में हासिल किया प्रथम स्थान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RPSC सहायक आचार्य यूरो- ऑन्कोलॉजी परीक्षा में जोधपुर के डॉ.छंवर लाल ने किया टॉप। चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र के लिए गौरव का पल है कि एमडीएम अस्पताल जोधपुर के यूरोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य (यूटीबी) के पद पर कार्यरत डॉ.छंवर लाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक आचार्य यूरो-ऑन्कोलॉजी परीक्षा में पूरे राजस्थान* में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

डॉ.छंवर लाल ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा एमबीबीएस की डिग्री शासकीय मेडिकल कॉलेज,कोल्हापुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर से एमएस सर्जरी की उपाधि अर्जित की। उच्च शिक्षा के लिए वे देश के प्रतिष्ठित संस्थान क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC),वेल्लोर गए,जहां से एमसीएच यूरोलॉजी की डिग्री हासिल की।

एमसीएच यूरोलॉजी पूर्ण करने के बाद पिछले एक वर्ष से वे एमडीएम अस्पताल,जोधपुर के यूरोलॉजी विभाग में सहायक आचार्य (यूटीबी) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा सेवा,शिक्षण, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्होंने यह शानदार सफलता हासिल की।

सीखे गए कौशल को बनाएं रोजगार का जरिया-मेवाड़ा

RPSC सहायक आचार्य यूरो-ऑन्कोलॉजी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर डॉ.छंवर लाल ने न केवल अपने संस्थान और सहकर्मियों का गौरव बढ़ाया है,बल्कि युवा चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत,सहयोगी चिकित्सकों,विद्यार्थियों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।