शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की आम सभा सम्पन्न

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की आम सभा सम्पन्न। शहर के शिव पार्क,सेक्टर-8 में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज,जोधपुर की आम सभा का आयोजन राधेश्याम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

एजेंडे के अनुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एवं आसपास की कॉलोनियों में निवासरत समाज बंधुओं के परिचय पत्र भरवाने का कार्य तेजी से किए जाने की जानकारी दी गई।

चुनाव अधिकारी चंद्रेस शर्मा ने बताया कि समिति गठन के अंतर्गत मुख्य तीन पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ,जिसमें अध्यक्ष पवन कुमार,सचिव महेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को चुना गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारी शीघ्र ही अन्य पदों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन करेंगे। कुल 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलने की कार्यवाही भी की जाएगी।

लिंक रेक की देरी से रानीखेत एक्सप्रेस प्रभावित

सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा,जिनमें युवा समिति,परामर्शदाता समिति,महिला मंडल, खेल,आध्यात्मिक, आयोजन एवं शिक्षा समितियां शामिल होंगी। पूरे जोधपुर जिले में परिवार परिचय पत्र भरवाने का अभियान भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बबिता अबोटी,अनिता शर्मा,मधुबाला,रविता शर्मा, यामिनी शर्मा,हेमलता शर्मा सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अतिरिक्त वरिष्ठजन में बजरंग लाल,रोहितास शर्मा,विद्याधर शर्मा, महिपाल शर्मा,अनिल शर्मा,सुनील शर्मा,राजेन्द्र शर्मा,नरेंद्र कुमार शर्मा, बनवारी लाल शर्मा,शांति लाल शर्मा एवं कैलाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।