रहवासीय मकान से 6.46 लाख का अफीम का दूध बरामद
मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रहवासीय मकान से 6.46 लाख का अफीम का दूध बरामद। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर 1 किलो 293 ग्राम अफीम का दूध किया है। बरामद अफीम दूध की कीमत अनुमानित तौर पर 6 लाख 46 हजार 500 रूपए है। पकड़े गए अभियुक्त से मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत द्वारा ड्रग्स के सेवन एवं परिवहन को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निर्देश प्रदान करने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम नरेन्द्र सिंह देवडा व सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा देवेन्द्रसिंह आरपीएस प्रो.के सुपर विजन में लूणी थानाधिकारी हमीर सिंह टीम द्वारा तस्कर पेमाराम के रहवासी मकान मंगरों की ढाणियां उत्तेसर गांव में दबिश देकर घर के अन्दर छिपाकर रखे अवैध मादक पदार्थ अफीम दूध व विनिर्मित अफीम को बरामद कर मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल पदम सिंह,नरेंद्र सिंह,रामकेश, महिला कांस्टेबल मैना एवं भागचंद आदि शामिल थे।
