जोधपुर मेडिकल कॉलेज के 6 चिकित्सक बने आचार्य
डीएसीपी के तहत पदोन्नति
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मेडिकल कॉलेज के 6 चिकित्सक बने आचार्य। चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ.ज्योति चौहान ने जोधपुर मेडिकल कॉलेज के 6 चिकित्सक शिक्षकों को सहआचार्य से आचार्य पद पर पदोन्नत किया है।
राजस्थान चिकित्सा सेवा नियम,1962 के नियम 24 बीबी के उपनियम 5 के तहत डीएसीपी स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर वर्ष 2025-26 के लिए पदोन्नति आदेश जारी हुए।
रूडिप ने बकरा मंडी में दिलाई स्वच्छता की शपथ
पदोन्नत चिकित्सक
1.डॉ.पुनीत माथुर- आचार्य,मेडिसिन
2.डॉ.प्रतिभा चौहान- आचार्य,मेडिसिन
3.डॉ.गोरधन चौधरी आचार्य,यूरोलॉजी
4.डॉ.सुनीता चौधरी आचार्य,फिजियोलॉजी
5.डॉ.विहान चौधरी आचार्य,बायोकेमिस्ट्री
6.डॉ.सुरेंद्रसिंह राठौड़ आचार्य,नेफ्रोलॉजी
डॉ.रजनीश कुमार गालवा को 1 अप्रैल 2025 से *सह आचार्य,प्लास्टिक सर्जरी पद पर पदोन्नत किया गया। वे वर्तमान में पातेय वेतन पर आचार्य,प्लास्टिक सर्जरी पद पर कार्यरत हैं।
