कार्बन फुटप्रिंट तय करेगा उद्योगों की ताकत

  • CBAM पर जोधपुर में MSME जागरूकता सत्र
  • निर्यातकों को चेताया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार्बन फुटप्रिंट तय करेगा उद्योगों की ताकत। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन और ट्रैंक्यूकोर कार्बन के संयुक्त तत्वावधान में “MSME अवेयरनेस सेशन ऑन CBAM,एनर्जी एफिशिएंसी,कार्बन कॉस्ट एंड फंडिंग अपॉर्च्युनिटीज” का आयोजन हुआ।

डॉ जोशी ने संभाला प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के अधीक्षक का पद भार

जेआईए अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने कहा कि अब औद्योगिक प्रतिस्पर्धा का आधार कार्बन फुटप्रिंट बनेगा। उत्पादन,गुणवत्ता और मूल्य के साथ पर्यावरणीय दायित्व,ऊर्जा दक्षता और सस्टेनेबिलिटी भी परखी जाएगी। यूरोपीय संघ की कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CBAM) भारतीय निर्यातक इकाइयों के लिए चुनौती और अवसर दोनों लाई है।

लोहिया ने चेताया कि ऊर्जा प्रबंधन,कार्बन लागत नियंत्रण और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग भविष्य की प्रतिस्पर्धा तय करेंगे। समय रहते काम करने वाले उद्योग ही वैश्विक बाजार में टिकेंगे।

ट्रैंक्यूकोर कार्बन के वाणिज्यिक निदेशक प्रशांत मालविया ने कहा कि CBAM के बाद भारतीय निर्यातकों को कार्बन उत्सर्जन के आंकड़े देने होंगे। डेटा नहीं दिया तो अतिरिक्त लागत और प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने का खतरा है। CBAM सिर्फ अनुपालन नहीं, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने,लागत घटाने और बाजार में पकड़ मजबूत करने का मौका है।

मालविया ने भारत सरकार की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम (CCTS),ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों और फंडिंग अवसरों की जानकारी दी। उद्योगों को ऊर्जा ऑडिट,उत्सर्जन मापन और दस्तावेजीकरण की सलाह दी।

प्रश्नोत्तर सत्र में कार्बन रिपोर्टिंग,निर्यात अनुपालन, लागत नियंत्रण पर सवाल पूछे गए। जेआईए सचिव सोनू भार्गव ने संचालन किया। उपाध्यक्ष अरुण जैसलमेरिया ने आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशन लाल गर्ग,अशोक बाहेती,कार्यकारिणी सदस्य अंकुर अग्रवाल,नरपत सिंह राजपुरोहित,रामकिशोर बिश्नोई,अभिनव परिहार, एमके केशरी,सुदर्शन संचेती सहित बड़ी संख्या में उद्यमी,निर्यातक,प्लांट प्रमुख और वित्त-अनुपालन अधिकारी शामिल हुए।

Related posts:

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026