डॉ जोशी ने संभाला प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के अधीक्षक का पद भार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ जोशी ने संभाला प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के अधीक्षक का पद भार। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के अधीक्षक का पद भार हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अरविंद कुमार जोशी ने सम्भाल लिया।
इस अवसर पर पूर्व अधीक्षक डॉ अर्पिता कक्कड़ व प्रो मीना बर्डिया तथा डॉ जोशी के विद्यार्थी व मित्र उपस्थिति थे। डॉ जोशी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता छात्रावास का सुचारू रूप से संचालन व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाना है। पद भार ग्रहण करने पर उन्होंने कुलगुरु प्रो पवन कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया।
