Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने बाइपास रोड पर अवैध बजरी से भरा डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया।

ढाणी में पुलिस की रेड 26 किलो अवैध डोडा पोस्त पकड़ा,आरोपी फरार

डांगियावास पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हैडकांस्टेबल रामकिशोर गश्त पर थे। तब बाइपास रोड पर निकल रहे एक बजरी डंपर को रुकवाया गया और चालक से बजरी के संबंध में पूछताछ की तब संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर बजरी डंपर को जब्त कर चालक बिनावास कापरड़ा निवासी आईदानराम को गिरफ्तार किया गया।