शहीद एसपी ताराचन्द को जयंती पर किया याद
- प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
- अद्वितीय बलिदान को नमन किया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद एसपी ताराचन्द को जयंती पर किया याद। शहीद एसपी ताराचन्द चौधरी सहारण की जयंती शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान जाट समाज सहित कई लोगों, पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस के पास स्थित शहीद ताराचंद सर्किल में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
निफ्ट की ओर से शिल्पकारों के उत्थान के लिए चौपाल का आयोजन
वीरता,पराक्रम और अदम्य साहस के प्रतीक शहीद ताराचंद की जयंती के अवसर पर शहीद ताराचंद सर्किल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर कुंती देवड़ा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही भाजपा की तरफ से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि शहीद ताराचंद केवल जाट समाज ही नहीं,बल्कि पूरे प्रदेश के लिए वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनके जीवन से युवाओं को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। शहीद ताराचंद ने अपने अद्भुत शौर्य का परिचय देते हुए डकैतों से लोहा लिया और संघर्ष के दौरान वीरगति प्राप्त की। उनका बलिदान आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
