रेल पटरियां पार करते बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल पटरियां पार करते बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत। बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र के गट्टानी अस्पताल के निकट रेलवे ट्रैक पर पटरियां पार करते एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
ट्रैक्टर चालक ने गलत दिशा से आकर मारी टक्कर,किशोर की मौत
बनाड़ पुलिस ने बताया कि धनेश नगर सारण नगर निवासी कमल किशोर की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 83 वर्षीय पन्नालाल पुत्र लक्ष्मी नारायण गट्टानी अस्पताल के निकट रेलवे ट्रैक से पटरिया पार कर निकल रहे थे। तब टे्रन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
