कीटनाशक सेवन और शराब पीने से दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक सेवन और शराब पीने से दो की मौत।भूल से कीटनाशक का सेवन करने वाले युवक की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी तरफ शराब पीने से अचेतावस्था में मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
झंवर पुलिस ने बताया कि मूलत: फलोदी जिले के लोहावट स्थित कुशलावा निवासी 24 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र अचल सिंह ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। इस बारे में रिश्तेदार हिम्मत सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
रेल पटरियां पार करते बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
दूसरी तरफ रातानाडा थाने में मूलत: बाड़मेर के हरिजन बस्ती हाल व्यास कॉलोनी एयरफोर्स की रहने वाली पूजा ने मर्ग दर्ज कराया कि उसका पति कपिल शराब का आदी था। वह रिक्तियां भैरूजी मंदिर के सामने रेलवे स्टेडियम के पास में दो दिन पहले अचेतावस्था में मिला था। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
