Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर चालक ने गलत दिशा से आकर मारी टक्कर,किशोर की मौत

  • साथी घायल
  • दोनों बाइक पर थे सवार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर चालक ने गलत दिशा से आकर मारी टक्कर,किशोर की मौत। शहर के निकट राजीव गांधी नगर हलके में रिंग रोड पर गलत दिशा से आए ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दो लडक़ों को अपनी चपेट ले लिया। हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों एक भोजनालय से सब्जी लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के पिता की तरफ से केस दर्ज किया है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सुंदर बालाजी कॉलोनी चौपासनी निवासी फरीद मो.पुत्र सदरूदीन की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र मो.जुनैद और उसका दोस्त अमान 17 मई की शाम को रिंग रोड पर बाबा रामदेव रिसोर्ट के सामने से बाइक पर निकल रहे थे। तब एक गलत दिशा से आए ट्रैक्टर के चालक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

चार और अभियुक्त गिरफ्तार

हादसे में दोनों घायल हो गए। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसके पुत्र मो.जुनैद की उपचार के बीच मौत हो गई। उसके दोस्त अमान को मामूली चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रिपोर्ट में बताया कि यह दोनों चौधरी भोजनालय से सब्जी लेकर लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ।