चार और अभियुक्त गिरफ्तार
- 12वीं रोड पर युवक पर जानलेवा हमले का मामला
- अब तक छह आरोपी हो चुके गिरफ्तार
- दस साल से चली आ रही है रंजिश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार और अभियुक्त गिरफ्तार।शहर की सरदारपुरा पुलिस ने 10 मई को 12वीं रोड पर युवक पर हुए जानलेवा हमले के आरोप में चार और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके बीच पिछले दस साल से खूनी रंजिश चल रही है। पहले से ही इनके प्रकरण पुलिस में दर्ज हो रखे है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रकरण में दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वांछित चार अभियुक्तों राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी अमन खां पुत्र फिरोज खां,बोंबे मोटर्स चौराहा के पास रहने वाले मो.हादी पुत्र पीर मो.,रहमान खां पुत्र अमनादुल्ला एवं इस्हाक कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों से अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
यह है मामला
नादिर खान पुत्र सिकन्दर खान निवासी सिंधी मुस्लिम बस्ती मसूरिया रोड हाल उमराव खान पट्रोल पम्प के पीछे रफीक खान के मकान में किरायेदार बोम्बे मोटर्स निवासी नादिर खान की तरफ से 10 मई को मामला दर्ज कराया गया था। इसके अनुसार सुबह करीब 6 बजे के लगभग उसका भाई शाहरुख खान व उसका दोस्त मोहसिन अपनी मोटर साइकिल से दल्ले ख़ां की चक्की से पाँचवी रोड जाने के लिए रवाना हुए थे।
दोनों बारहवी रोड चौराहा मन्दिर के पास पहुंचे तब पीछे से दो कारों में सवार वसीम,बरकत, प्रिंस,शौकत उर्फ भासा,इस्हाक कुरैशी, जावेद उर्फ टाईगर व 2-3 अन्य लोग सवार थे। उनमें वसीम ने अपनी कार से शाहरुख की मोटर साइकिल को टक्कर मारी जिससे शाहरुख व मोहसिन नीचे गिर गए।
शाहरुख भागने लगा तो दूसरी कार में सवार शौकत उर्फ भासा ने अपनी कार से शाहरुख को टक्कर मार गिरा दिया तथा दोनो कारी में सवार व्यक्ति नीचे उतरे,जिसमे वसीम व प्रिन्स के हाथों में तलवारें थी तथा उन्होंने शाहरुख के सिर, आँख व शरीर के नाजुक अंगो पर उसको जान से मारने की नीयत से तलवारों से जानलेवा हमला किया। हमले में शाहरुख के शरीर पर कई जगह फ्रेक्चर व गंभीर चोटे आई।
समरसता से होगी सनातन धर्म की रक्षा: देवजी भाई
कार की टक्कर से मोहसिन के पैरो में चोट आई। शाहरुख को गंभीर घायल अवस्था में शरीफ खॉ ऑटो रिक्शा मे डालकर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए। शाहरूख खांडा फलसा मेें वर्ष 2021 में हुए मर्डर के मामले में मुख्य गवाह था।
प्रकरण में वसीम,जावेद उर्फ टाइगर व अन्य आरोपी थे तथा शाहरुख को न्यायलय में अपने बयानों से मुकर जाने का दवाब भी बनाया, लेकिन शाहरुख व अन्य गवाहों ने वसीम,जावेद उर्फ टाइगर व अन्य के खिलाफ सही व सच्चे बयान दिये थे, जमानत के बाद से ही आरोपियों ने प्रकरण में अन्य गवाहों के साथ मारपीट,धमकी,जानलेवा हमला पूर्व में कर चुके हैं।
17 अप्रैल को भी इन सभी लोगों द्वारा हमला करने की कोशिश की थी,इस बाबत एक रिपोर्ट पुलिस थाना देवनगर में दी गई थी। घटना की साजिश बरकत खां नसरानी व शाकिर खॉ ने रची थी। पहले वारदात में शामिल सिन्धी मुस्लिम बस्ती दल्ले खां के पास मसूरिया निवासी वसीम खान पुत्र सिकन्दर खान और ट्रांसपोर्ट नगर पाली निवासी मो. हुसैन पुत्र मो. अनवर को गिरफ्तार किया गया है।
दस साल से चल रही रंजिश
घटना में घायल शाहरूख खान और मुल्जिम वसीम खान और उसके दोस्त शौकत उर्फ भासा के आपस में दस साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हो रखे है।
