Doordrishti News Logo

विवाद में दंपती ने खाया जहर

एक दिन पहले पत्नी और अब पति ने तोड़ा दम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद में दंपती ने खाया जहर।शहर के माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी में शनिवार को मोहम्मद इमरान और उसकी पत्नी नेहा परवीन ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान नेहा परवीन की मौत हो गई। जबकि उसके पति का इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी भी मौत हो गई। दोनों के शव एमजीएच मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी। सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला दस्ते ने पकड़ा तीन मचचलों को

माता का थान थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि अंदेशा है कि मोहम्मद इमरान और उसकी पत्नी नेहा परवीन के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। हालांकि अभी जहरखुरानी की वजह सामने नहीं आई है। नेहा परवीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। करीब चार साल पहले उसकी शादी जोधपुर निवासी मोहम्मद इमरान से हुई थी।