कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला दस्ते ने पकड़ा तीन मचचलों को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला दस्ते ने पकड़ा तीन मचचलों को। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला दस्ते की टीम ने महामंदिर एरिया में डेकॉय ऑपरेशन चलाकर तीन मनचलों को पकड़ा है।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कालिका यूनिट की चंपा,सर्वेश,वंदना, लूणी एवं मीरा ने ऑपरेशन डेकॉय के तहत महामंदिर बीजेएस सी रोड भदवासिया पुल एवं मंडोर मंडी एरिया में तीन मनचलों मो.दिलदार अंसारी,मो. जाबिर एवं मो.वली को गिरफ्तार किया।
अंधविश्वास-अवसरवाद व पाखंड पर तीखा कटाक्ष
गौरतलब है कि इससे पहले भी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने कुछ स्थानों पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा था। भीड़भाड़ इलाकों, मॉल सिटी,पार्कोँ आदि एरिया में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की गश्त रहती है और लड़कियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने वालों पर शिकंजा कसती रही है।
