Doordrishti News Logo

शेयर में मुनाफे का झांसा देकर खाता खुलवा साइबर ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर में मुनाफे का झांसा देकर खाता खुलवा साइबर ठगी। फेसबुक के जरिए शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर खाता खुलवा उसमें साइबर ठगी के रुपयों का लेन-देन करने का मामला सामने आया है। इसमें परिवादी को झांसे में रखकर उसकी चेकबुक- एटीएम का गलत इस्तेमाल किया। परिवादी ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मंडोर थाने में इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है।

परिवादी संदीप माचरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि ठगों ने उसके बैंक खाते, चेकबुक और एटीएम का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांजैक्शन के लिए किया। आरोपी ने खुद को शेयर बाजार में काम करने वाला बताते हुए निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। युवक को विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने अपना पता सीलमपुर दिल्ली का बताया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसका परिचित राजेश जो कि जोधपुर में रहता है। वह संपर्क करेगा और डीमेट अकाउंट खुलवाने में मदद करेगा।

विवाद में दंपती ने खाया जहर

आरोपी के कहने पर युवक ने अपनी चेकबुक,एटीएम कार्ड और पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। उसे बताया गया कि शेयर बाजार से होने वाला मुनाफा सीधे उसके खाते में आएगा। बाद में युवक को पता चला कि उसका बैंक खाता साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

आरोप है कि ठगों ने उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर खाते में कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन किए। जब उसे पता चला कि कंबोडिया में बैठा गिरोह भारत में साइबर ठगी करवा रहा था और पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।