Doordrishti News Logo

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत। बावड़ी के एनएच-62 पर शनिवार रात एक सडक़ हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सोयला और चटालिया के बीच हुई, जब एक टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोयला निवासी अमराराम मेघवाल (32) और चटालिया निवासी भीयाराम नायक (23) के रूप में हुई है। दोनों अपनी बाइक पर सोयला से चटालिया जा रहे थे।

दुष्कर्म पीडि़ता के आत्म हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान सोयला- चटालिया के बीच केमिकल से भरे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ापा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बावड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। मृतक अमराराम और भीयाराम दोनों मजदूर थे।