दुष्कर्म पीडि़ता के आत्म हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थानाधिकारी व वृत्ताधिकारी के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई
जोधपुर,दुष्कर्म पीडि़ता के आत्म हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। जिले के खेड़ापा थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को पानी टंकी पर दुष्कर्म पीडि़ता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म से जुड़ी एफआईआर में दोनों बहनों की घटना को शामिल करते हुए कार्रवाई की जा रही हैं। एडिशनल एसपी सिकाउ मामले की जांच कर रहे हैं। दो आरोपी महिपाल व गोपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में खेड़ापा थानाधिकारी एवं वृत्ताधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आईजी को लिखा है।
पुलिस चौकी प्रभारी को हटा दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात पीडि़ता के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया था। रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया। उसका अंतिम संस्कार हो गया है। एसपी ने बताया कि बड़ी बहन ने जब खुदकुशी की थी,तब किसी तरह का आरोप परिजनों ने नहीं लगाया था। मर्ग दर्ज हुआ था। अब दोनों मामलों की साथ में कार्रवाई की जा रही है।
कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, 2.60 लाख की नगदी भी जली
यह है मामला खेड़ापा थाने में पीडि़त परिवार की छोटी बेटी ने 11 अप्रैल को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बड़ी बहन के साथ ई-मित्र संचालक सहित अन्य ने लंबे समय तक दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे थे। इससे परेशान बड़ी बहन ने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली।छोटी बहन ने शिकायत में कहा कि बहन के साथ दुष्कर्म करने वालों ने उसे भी प्रताडि़त किया और दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
मामले में 11 अप्रैल को एफ आईआर दी गई,जिसकी जांच भोपालगढ़ वृत्ताधिकारी भूराराम खिलेरी को दी गई, लेकिन शनिवार तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच 15 मई को छोटी बहन ने आत्महत्या कर ली।
