रेल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : ADRM
- मकराना में संरक्षा सेमिनार
- जीरो एक्सीडेंट का लक्ष्य
मकराना/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),रेल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : ADRM। जोधपुर मंडल ने गुरुवार को मकराना स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार आयोजित किया। ADRM करनी राम ने साफ कहा, रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है। जीरो एक्सीडेंट हमारा लक्ष्य है। छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है,इसलिए हर कर्मचारी मिशन भावना से काम करे।
रेल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : ADRM
सेमिनार की मुख्य बातें
-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट: SPAD से बचाव, लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा, अग्निशमन के तरीके बताए
-AOM दलपत सिंह चौहान- शंटिंग,पॉइंट ऑपरेशन,सिग्नल सिस्टम में सावधानियां समझाईं
-AME विपिन शर्मा: ट्रैक पेट्रोलिंग,टूटी पटरी की तुरंत सूचना,मानसून में ट्रैक सुरक्षा पर जोर
-S&T टीम: सिग्नल फेल्योर,पैनल ऑपरेशन, संचार व्यवस्था दुरुस्त रखने के उपाय
कीमैन को रोजाना ट्रैक जांच और गेटमैन को अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए। अंत में सभी 100+ कर्मचारियों को संरक्षा शपथ दिलाई गई।
स्टेशन अधीक्षक बोले, मकराना में यात्री और ट्रेन सुरक्षा सबसे ऊपर है। सेमिनार में इंजीनियरिंग, परिचालन,S&T शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
