Doordrishti News Logo

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। रेलवे द्वारा बीकानेर- मेडता रोड रेलखण्ड पर नागौर-बदवासी स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 22632,बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस जो 24 मई को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग बीकानेर- रतनगढ-चूरू-सीकर-जयपुर होकर संचालित होगी।

रेल सुरक्षा से कोई समझौता नहीं : ADRM

नोट- पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ट्रेन बीकानेर से उपरोक्त अवधि में रीषड्यूल की गई थी।