Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

  • पत्नी का आरोप मारकर लटकाया
  • लेन देन विवाद में युवक के फंदा लगाने की आशंका -केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संदिग्ध हालात में युवक की मौत।शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में एक व्यक्ति की अपने घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी का आरोप है कि लेन देन के विवाद में उसके पति को मारकर लटकाया गया था या उन्होंने फंदा लगाकर जान दी है।

महिला ने एक शख्स को नामजद कर आत्महत्या के उकसाने का केस दर्ज कराया है। विवेक विहार थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बासनी सरस्वती नगर ए-261 में रहने वाली दीपा भाकर की तरफ से विवेक विहार थाने में दीपक भाटी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

पदोन्नति प्रदान करने का अधिकरण का आदेश

आरोप है कि उसका पति राजीव भाकर 11 मई को मौत हो गई। उसके पति का शव विवेक विहार थाना क्षेत्र के सेक्टर सी-150 में लटका मिला। या तो उन्होंने सुसाइड किया या मारकर लटकाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बासनी के दीपक भाटी से उसके पति का लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। दीपक भाटी पैसों के लिए उसके पति को धमका रहा था। जिससे उसके पति चार पांच दिनों से परेशान चल रहे थे। 7 मई को उसकी ननद जयपुर निवासी रामेश्वरी से भी कांफ्रेंस के जरिए दीपक भाटी से बात करवाई थी। जिस पर भी वह पैसों की मांग करने के साथ धमकी दे रहा था।

मृतक की पत्नी दीपा भाकर का आरोप है कि उसके पति को जान देने के लिए उकसाया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। जिसमें अब एसआई महेंद्र सिंह की तरफ से जांच की जा रही है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026