Doordrishti News Logo

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कांस्टेबल से मोबाइल झपटा

बाइक सवार दो बदमाशों की कारस्तानी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कांस्टेबल से मोबाइल झपटा। शहर के पावटा चौराहा के पास में 9 मई की रात को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के कांस्टेबल से मोबाइल लूट लिया गया। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने यह कारस्तानी की। वक्त घटना कांस्टेबल राइकाबाग रेलवे स्टेशन से पीटीएस की तरफ पैदल जा रहा था।
इस बारे में उदयमंदिर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पदोन्नति प्रदान करने का अधिकरण का आदेश

मूलत: चूरू जिले दूदवा खारा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र अमीचंद गोदारा की तरफ सेे रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 9 मई की रात 11.50 बजे राइका बाग पैलेस स्टेशन से पैदल पीटीएस की तरफ जा रहा था। वह पावटा चौराहा के पास में पहुंचा तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। वह चिल्लाया मगर तब तक बाइक सवार मिर्धा सर्किल से होकर भाग निकले। घटना को लेकर उदयमंदिर पुलिस जांच में जुटी है।