अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी हो गए। इस बारे में संबंधित थानों में रिपोर्ट दी गई।चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि जगदम्बा स्कूल के पास ओल्ड बस्ती संूथला निवासी विक्रम सिंह चौहान पुत्र भंवरसिंह चौहान ने रिपोर्ट दी कि वह 18 ई सेक्टर आया था। जहां एक घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
बंद मकान से चोर इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए
इसी तरह मूलत: सिवाना बालोतरा हाल बालाजी मार्केट भंसाली भवन के पास रहने वाले लूम्बाराम पुत्र बगदाराम माली ने पुलिस को बताया कि रात के समय में उसके घर के बाहर से अज्ञात शख्स एक्टिवा गाड़ी चुरा ले गया।
