Doordrishti News Logo

बंद मकान से चोर इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए

  • 12 पंखे,2 एसी,पानी की मोटर,2 एमप्लीफायर,3 स्पीकर आदि चोरी
  • कैमरे बंद कर चोरी वारदात को दिया अंजाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंद मकान से चोर इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर ले गए। शहर के पाली रोड स्थित नसरानी पेट्रोल पंप के पीछे भाकरासनी में एक बंद मकान में चोरी हो गई। चोर घर से लाखों के इलेक्ट्रानिक आइटम चोरी कर ले गए। घर मालिक ने अपने मोबाइल पर जब कैमरों को चैक किया तो वे बंद मिले। इस बारे में विवेक विहार थाने में केस दर्ज कराया गया है। चोरी से पहले नकबजनों ने कैमरों को बंद कर दिया था।

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि शांतिपुरा,हाथी राम का ओडा निवासी मुकेश जालानी पुत्र ओमप्रकाश जालानी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसका एक मकान राधे गोविंद नगर,नसरानी पेट्रोल पंप के पीछे पाली रोड भाकरासनी क्षेत्र में स्थित है,जो अधिकांश समय बंद रहता है। वे सप्ताहांत में वहां जाकर साफ-सफाई करता है।

अकेली देखकर नाबालिग से छेड़छाड़,केस दर्ज

3 मई को मकान की साफ-सफाई कर ताला लगाकर लौट गए थे। इसके बाद 9 मई को मित्रों के साथ मकान पहुंचे तो मुख्य लोहे का दरवाजा टूटा मिला तथा अधिकांश ताले टूटे हुए थे। मकान के अंदर से 12 पंखे, 2 एसी, एक पानी की मोटर, 2 एमप्लीफायर, 3 स्पीकर और एक सीसीटीवी कैमरा गायब मिला। चोर कैमरे में लगा मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड भी साथ ले गए।

रिपोर्ट के अनुसार 6 मई को मोबाइल पर कैमरे चैक करने पर कैमरे बंद मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात उस समय हुई होगी। विवेक विहार थाना पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026