ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक चालान
- पेपरलेस हुआ सिस्टम
- मोबाइल आधारित इंटरसेप्टर मशीनों से काट रहे चालान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑटोमैटिक चालान। जोधपुर ट्रैफिक पुलिस अब मोबाइल ई-चालान प्रणाली के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। रोजाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सैंकड़ों लोगों को उनके मोबाइल पर चालान भेजे जा रहे हैं।
पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों को कैमरा युक्त मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इन मशीनों की मदद से तेज गति से वाहन चलाने और बिना हेलमेट के सफर करने वाले चालकों के ऑटोमैटिक चालान जनरेट हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी किशनाराम ने बताया कि इस तकनीक से काम करने में काफी सुविधा हुई है। पहले चालान बनाने के लिए वाहन चालकों को रोकना पड़ता था,लेकिन अब तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों का चालान ऑटोमैटिक ही दर्ज हो जाता है। इससे समय की बचत के साथ-साथ कार्रवाई ज्यादा प्रभावी हुई है।
भीषण गर्मी के बावजूद बार काउंसिल चुनाव की री पोलिंग में भी दिखा उत्साह
उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 100 चालान इस मशीन के जरिए किए जा रहे हैं। पहले जहां इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए चालान बनाए जाते थे,वहीं अब उनकी जगह मोबाइल आधारित इंटरसेप्टर मशीनों ने ले ली है।
