रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं

  • त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • खेड़ापा में विद्यार्थियों से संवाद -उत्कृष्ट छात्रों एवं भामाशाहों का किया सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत खेड़ापा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की परिवेदनाएं गंभीरता पूर्वक सुनीं तथा उनके त्वरित,समायोचित एवं संतोषजनक निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।

पुस्तकालय व्यवस्थाओं का अवलोकन,विद्यार्थियों को प्रोत्साहन
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने खेड़ापा स्थित पुस्तकालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि यह पुस्तकालय रात्रि में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए संचालित रहता है।

इस दौरान रंजन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी रुचि,प्रिय विषयों एवं भावी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली तथा डिजिटल क्लासेज एवं ऑनलाइन अध्ययन से संबंधित समस्याओं एवं सुझाव भी आमंत्रित किए।

शैक्षिक एवं खेल सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा
विद्यार्थियों से संवाद के दौरान जिला कलक्टर ने खेल मैदान, शिक्षकों की उपलब्धता,स्कूल भवन एवं अन्य शैक्षिक सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

मेधावी विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान
रंजन ने रात्रि चौपाल के दौरान क्षेत्र के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही, क्षेत्र के भामाशाहों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।

विभिन्न विभागों की रही सक्रिय भागीदारी
पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत खेड़ापा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई में राजस्व,पशुपालन,ऊर्जा,महिला एवं बाल विकास,आयुर्वेद,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता,चिकित्सा, खाद्य,पंचायती राज,आयोजना, कृषि,सांख्यिकी,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हेल्प डेस्क के माध्यम से समस्याओं का मार्गदर्शन
रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के संबंध में सही विभाग एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई। यहां परिवादियों की समस्याओं का ज्ञापन तैयार कर संबंधित विभागों को प्रेषित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया।

रात्रि चौपाल में सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, एडीएम (शहर-प्रथम)अंजुम ताहिर सम्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026