भारत: 2 दिन में 760 फ्लाइट रद्द

  • इजराइल-ईरान युद्ध
  • अबूधाबी में मंदिर बंद
  • मोदी बोले देशों के साथ मिलकर भारतीयों की रक्षा करेंगे

नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),भारत: 2 दिन में 760 फ्लाइट रद्द।इजराइल- ईरान युद्ध के चलते दो दिन में भारत में 760 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय उड़ान रद्द हो चुकी हैं। सोमवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट कैसिल हुई। दिल्ली,मुंबई,कोच्ची, बेंगलुरु,चेन्नई,जयपुर,अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। मिडिल ईस्ट के अभी की परिस्थितियों को देखते हुए और अबूधाबी के BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजराइल-ईरान युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। हम बातचीत से इस समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। मोदी ने दिल्ली में हैदराबाद हाउस में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद यह बात कही।

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया। शोपियां,बारामूला,बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस:आईआईटी में वैज्ञानिक नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण पर व्याख्यान

पीओके में हिंसक विरोध प्रदर्शन:- भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन जारी है। सोमवार सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू- कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के ऑफिस में आग लगा दी,जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट का ऑफिस भी शामिल है।

स्कर्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए,12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कर्टू में सिक्योरिटी हाईअलर्ट पर है। रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था।