Doordrishti News Logo

योजना में 58.81 करोड़ की जमीन दिखाकर प्रोपर्टी डीलर से एक करोड़ का फ्रॉड

जयपुर के प्रोपर्टी कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योजना में 58.81 करोड़ की जमीन दिखाकर प्रोपर्टी डीलर से एक करोड़ का फ्रॉड।शहर के एक प्रोपर्टी कारोबारी से एक करोड़ का फ्रॉड होने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी ने उसे जयपुर के फुलेरा रोड पर 70 हजार वर्गमीटर जमीन दिलाने का झांसा दिया। 50 लाख कैश लिए बाकी रकम चेक से दी गई। पीडि़त कारोबारी को न तो जमीन मिली और न ही दी गई रकम वापिस लौटाई गई। अब बनाड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।

नाकाबंदी में तस्कर ने पुलिस को देख कार को भगाया: स्टाप स्टिक से टकरा कर टायर ब्रस्ट

बनाड़ थाने के एएसआई बींजाराम ने बताया कि सारण नगर ए रोड बनाड़ निवासी दिनेश पुत्र दयाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह प्रोपर्टी का काम करता है। गत 17 दिसम्बर को उसकी मुलाकात जयपुर के राजेंद्र बजाज से हुई थी। जिनसे फुलेरा रोड पर स्कीम योजना की जमीन को दिखाया था जोकि 58 करोड़ 81 लाख की थी। यह जमीन तकरीबन 70 हजार वर्गमीटर में थी।

एएसआई बींजाराम ने बताया कि प्रोपर्टी कारोबारी दिनेश जाट में इस जमीन के लिए पहले आरोपी को 50 लाख रुपए कैश दिए फिर 50 लाख चेक के मार्फत दिए। मगर दो महिनों के बाद भी उसे न तो जमीन दी गई और न ही दी गई न रकम को वापिस लौटाया। अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

April 17, 2026

वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

April 17, 2026

भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को

April 17, 2026

एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर

April 16, 2026

सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड

April 16, 2026

मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026

डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

April 16, 2026

राशन की दुकानों में मिलने वाले गेहूं में घपले आने लगे सामने

April 16, 2026

कनाडा में रिटेल स्टोर पर जॉब लगाने के नाम पर युवक से 4 लाख की ठगी

April 16, 2026