झालामंड नवदुर्गा कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग
दमकल के देरी से पहुंचने पर लोगों ने जताया विरोध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झालामंड नवदुर्गा कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग। शहर के झालामंड स्थित नवदुर्गा कॉलोनी में रविवार की देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है,मगर घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दमकल की लेटलतीफी के चलते लोगों ने इसको लेकर विरोध भी जाहिर किया। आग कैसे लगी इसका आरंभिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। घर भी सूना होना बताया जाता है।
कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में
जानकारी के अनुसार रविवार की रात में झालामंड की नवदुर्गा कॉलोनी में एक मकान में आग की सूचना पर बासनी से दो दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची। आग लगने के तकरीबन एक घंटे बाद पहुंची दमकल को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध भी जाहिर किया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर नहीं पहुंचा था। लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर वे सफल नहीं हुए,तब दमकल को बुलाया गया। आग में कोई जनहानि की खबर नहीं मिली है।
बासनी फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांतसिंह के अनुसार आग की सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। रात तक दमकल कर्मी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
