कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

  • नकली घी प्रकरण
  • सोमवार को फिर पेश करेंगे कोर्ट में
  • घी की सेपलिंग
  • जांच के बाद होगा खुलासा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में। कमिश्रर स्पेशल टीम ने शनिवार की दोपहर मंडोर आंगणवा स्थित नंदपुरी में एक दुकान पर रेड देकर नकली घी के कारखाने का खुलासा किया था। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उसे सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। दुकान को सील किया गया है,साथ ही घी की सेपलिंग करवाई गई है। असली नकली का खुलासा जांच के बाद ही होगा।

उल्लेखनीय है कि मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र के नन्दपुरी योजना आंगणवा में दबिश दी गई थी। पुलिस ने यहां नकली घी की अवैध फैक्ट्री पकड़ी जिसमें सागर,सरस, जय श्री कृष्णा,सुमन गोल्ड,रिफाइंड पाम ऑयल,प्यूर अमूल्या,डेयरी ट्रीट,दीप कृष्णा व विभिन्न प्रकार के नामी कंपनियां के मिलते जुलते नाम के करीब 200 नकली घी के भरे टीन व करीब 800 खाली व नामी कंपनियां के लेबल पैकिंग बड़े स्तर की मशीनरी सामग्री को सील बंद किया गया। वहां पर बड़ा घी का टैंक व एक छोटा टैंक नजर आए। घी गर्म करने के छह गैस चूल्हे-छह सिलेण्डर,प्लास्टिक डिब्बे,ढक्कन,स्टीकर,माप-तोल कांटा,आदि को सीलबंद करवया गया।

थाईलैण्ड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना पहुंची जोधपुर

जांच अधिकारी माता का थान प्रभारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि बालेसर दुर्गावता हाल 80 फीट रोड भदवासिया निवासी नवीन कुमार पुत्र महावीरचंद जैन को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया था। उसे एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025

मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

December 19, 2025