जोधपुर: रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से

  • सात सितंबर तक ट्रेन करेगी कुल 38 ट्रिप
  • पूरी ट्रेन होगी अनारक्षित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले में आवागमन करने वाले जातरुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से प्रारंभ की जा रही है। ट्रेन मेला अवधि के दौरान कुल 38 ट्रिप करेगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04863,जोधपुर-रामदेवरा प्रतिदिन स्पेशल 1 अगस्त से 7 सितंबर तक (38 ट्रिप) जोधपुर से प्रतिदिन सुबह 4 बजे रवाना होकर 7.45 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04864, रामदेवरा-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल 1 अगस्त से 7 सितंबर तक (38 ट्रिप) रामदेवरा से प्रतिदिन सुबह 8.25 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 8 जनरल व दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। अर्थात पूरी ट्रेन अनारक्षित होगी।

जोधपुर: एमडीएमएच में मेडिसन वार्ड का रेनोवेशन कर लोकार्पण

इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन आवागमन में राईका बाग,महामंदिर, मंडोर,मारवाड़ मथानियां,तिंवरी, ओसियां,मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का किया विमोचन

October 12, 2026