जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब जब्त

–एसी कोच में तीन ट्रॉली बैग से मिली 71 बोतलें और 40 पव्वे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब जब्त। जैसलमेर- साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। लूणी रेलवे स्टेशन पर गश्त एवं चेकिंग के दौरान जीआरपी चौकी पुलिस ने आरपीएफ टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन के एसी कोच ए-1 में तीन ट्रॉली बैग से अलग-अलग ब्रांड की 71 बोतल और 40 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्त की।

केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल नगर निगम की लिफ्ट में फंसे

बरामद शराब की कुल मात्रा 60.45 लीटर बताई गई है। आरोपी इस शराब को गुजरात ले जाने की फिराक में था।जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को रात करीब 9.55 बजे लूणी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर- साबरमती एक्सप्रेस की गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एसी कोच ए-1 में शौचालय की गैलरी के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति के पास रखे तीन ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में अलग- अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 71 बोतल और 40 क्वार्टर मिले। पुलिस ने कुल 60.45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर ली।

पुलिस ने मौके से आरोपी गुड़ा कलां,थाना बगड़ी, जिला पाली निवासी कमल किशोर सोनी पुत्र केवलचंद को गिरफ्तार किया। आरोपी शराब को गुजरात ले जा रहा था। कार्रवाई में लूणी जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई कंचन राठौड़ के साथ आरपीएफ टीम भी शामिल रही।