ओम प्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित
- रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद आलोक रंजन ने की निर्वाचन परिणाम की घोषणा
- जारी किया निर्वाचन प्रमाण पत्र
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओम प्रकाश बिश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित। जोधपुर जिला परिषद के उप प्रमुख पद के लिए गुरुवार को संपन्न हुए निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी ओम प्रकाश बिश्नोई निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें कुल 42 मतों में से 34 मत प्राप्त हुए,जबकि भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी भाकर राम को 8 मत मिले।
जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब जब्त
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 42 मत डाले गए,जो सभी विधिमान्य पाए गए। प्रतिक्षेपित, निविदत्त एवं नोटा (इनमें से कोई नहीं) मतों की संख्या शून्य रही।
राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम,1994 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने ओम प्रकाश बिश्नोई को जोधपुर जिला परिषद के उप प्रमुख पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किया।
Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में अवैध शराब जब्त

केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल नगर निगम की लिफ्ट में फंसे

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

