जोधपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी संगोष्ठी व कार्यशाला

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे,पक्षी,वन्य जीव के संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण और कीट पतंगों की जानकारी
के लिए प्रकृति प्रहरियों की विशेष मुहिम चलेगी। यूथ अरण्य और अनुप्रणी फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर एक प्रयोग धर्मी संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और शहर के प्रकृति प्रेमी जुटेंगे और अनेक विषयों पर चिंतन करेंगे।

किस प्रकार आम शहरी भी प्रकृति के संरक्षक बन सकते हैं?और अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं। अर्बन वाइल्डलाइफ व एनवायरमेंट के जागरूकता के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजन में प्रशिक्षकों के रूप डॉ श्रवण सिंह राठौड़,पैंथर रेस्क्यू एक्सपर्ट वन्य जीवों और इंसानी मुठभेड़ विषय पर विशेष जानकारी देंगे। डॉ नीलकंठ बोड़ा राज्य पक्षी संरक्षण और प्राकृत आवासों की भूमिका पर बात करेंगे।बायोलॉजिस्ट सोहराब बोड़ा वनस्पतियों के चुनाव और रोपण की गाइड लाइन प्रदान करेंगे।मनीष सोलंकी वॉक,टॉक एंड कंजर्वेशन पर टिप्स देंगे। ऑपरेशन सिंदूर फेम हृदया पुरोहित विशेष अपील करेंगी।

जोधपुर: 9 जून को होगी राज स्किल प्रतियोगिता

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले बांसुरी वादक अविनाश पुरोहित नेचर राग प्रस्तुत करेंगे और अजय पुरोहित जल संरक्षण के लोक नाद प्रस्तुत करेंगे, राहुल बोड़ा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जन जागरण से संरक्षण विषय पर आधारित वार्ता होगी। आयोजक यूथ अरण्य संस्था के अध्यक्ष शरद पुरोहित पक्षी प्रवास और स्वस्थ प्राकृत आवासों के विषय में जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम संयोजक विवेक अग्रवाल, अंजनेश्वर आश्रम प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण कार्यक्रम संत शांतेश्वर के आशीर्वाद और सदैव सकारात्मक प्रकृति और पर्यावरण की सेवा के लिए किए गए प्रयासों को बढ़ावा देने वालों को जितना हो सके सहयोग करने का रहा है।
कार्यक्रम में कल्प सांस्कृतिक संस्था और रामकृष्ण सेवाश्रम संस्थान भी विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

द ग्रीन वॉल हरित क्रांति और लघु वन मॉडल की टीम के साथ लघु जंगल भ्रमण भी करवाया जाएगा, ताकि आम लोगों को भी बदलते पर्यावरण से मुकाबला करने की
सीख मिल सके।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026