विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,जोधपुर के सभागार कक्ष में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत रेल कर्मियों के जागरूकता अभियान के साथ की गई,जिसमें पर्यावरणीय मुद्दों को समझाने और उनके समाधान की दिशा में व्यक्तिगत व सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर “रेलवे में प्लास्टिक के उपयोग में आपकी सहभागिता” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण,जलवायु परिवर्तन,स्वच्छता तथा हरित परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

लूनी-मारवाड़ रेलखण्ड के मध्य किया जा रहा है ट्रैक नवीनीकरण कार्य

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करती हैं,बल्कि जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026