वैश्विक पर्यावरण अकादमिक समागम में कांता शर्मा प्रशिक्ष चयनित

  • स्काउट गाइड के पर्यावरण सरोकारों पर कांता शर्मा का व्याख्यान

जोधपुर(डीडीन्यूज), वैश्विक पर्यावरण अकादमिक समागम में कांता शर्मा प्रशिक्ष चयनित।भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा भोपाल में जलवायु परिवर्तन,वैश्विक पर्यावरण के प्रति मानवीय सरोकार तथा इसके शुद्धीकरण हेतु स्काउट गाइड की भूमिका पर पांच दिवसीय अकादमिक समागम में जोधपुर स्काउट गाइड की लीडर ट्रेनर कांता शर्मा प्रशिक्षक की भूमिका में चयनित हुई है।

राष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला में क्लाइमेट चेंज की गतिविधियां, उसके अनुरूप लाइफ स्टाइल परिवर्तन,यूथ लीडरशिप एवं एंपावरमेंट,क्लाइमेट चेंज एवं तत्संबंधी क्रियान्विति कार्यक्रम विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित रहेगी।

स्काउट जिला सचिव एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ बीएल जाखड़ ने बताया कि सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार के निर्देशन में जिले के लीडर ट्रेनर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं,उसी की परिणति है,कांता शर्मा का इस अग्रणी भूमिका में चयन।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले से पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में रेणु जैसल सहायक लीडर ट्रेनर तथा दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय रेंजर कृष्णा राजपुरोहित मीडिया कन्वेंशन में राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है !
जिला संगठन आयुक्त डिंपल दवे ने कांता शर्मा के चयन को न केवल जोधपुर जिले के लिए बल्कि संपूर्ण राज्य के लिए गौरव का विषय बताया। स्काउट गाइड,रोवर रेंजर की उपस्थिति में धर्मेंद्र देवड़ा,अमन गिरी,रामविलास सैनी,गणपत कुमावत,किशन गहलोत ने कांता शर्मा को भोपाल के लिए समारोह पूर्वक विदा किया।

फाइनेंस कंपनी सैल्समैन से मारपीट कर दी धमकी

प्रथम सत्र में कांता ने भोपाल स्थित भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय भवन में पर्यावरण के प्रति वैश्विक सरोकार एवं स्काउट गाइड की भूमिका विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने राजस्थान में सामाजिक वानिकी तथा सरकार द्वारा एक पौधा मां के नाम कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए इसे विशद अभियान के रूप में आगे बढाने का संकल्प भी अपने प्रस्तुतीकरण में दोहराया।

भारत स्काउट गाइड तथा राजस्थान पुलिस द्वारा सार्वजनिक रास्तों,सड़कों तथा आवासीय परिसर में ऑक्सीजन उत्सर्जन वाले वृक्षों के पनपने की सक्सेस स्टोरी भी संगोष्ठी में साझा की।

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026