फलों सब्जियों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सैंपलिंग अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),फलों सब्जियों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सैंपलिंगअभियान।
चिकित्सा विभाग की ओर से संपूर्ण राजस्थान में फल एवं सब्जियां के निरीक्षण एवं सैंपलिंग का सघन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त एच गुईटे के निर्देश पर जिले में फल एवं सब्जियों के गोदाम, कोल्ड स्टोरेज एवं रिटेल की दुकानों की सघन जांच करके सैंपल लिए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत फल एवं सब्जियों के गोदाम की जांच कर कैल्शियम कार्बाइड एवं उससे उत्पन्न होने वाली गैस एसिटिलीन के उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए अनसेफ एवं नॉन परमिटेड रसायनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान में कार्रवाई की जाएगी।

आम,केले,तरबूज,अंगूर संतरा, पपीता,खरबूजे,चीकू आदि फलों पर कीटनाशक अवशेष,वैक्स कोटिंग, कृत्रिम रंग,स्वीटनर इत्यादि की जांच की जाएगी एवं परिणाम के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने भदवासिया फल मंडी, कोल्ड स्टोरेज एवं रिटेल की दुकानों से विभिन्न प्रकार के फलों के कुल 26 सैंपल लिए एवं लगभग 100 किलोग्राम सड़े गले फलों को नष्ट कराया गया। इन सभी सैंपलों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

वैश्विक पर्यावरण अकादमिक समागम में कांता शर्मा प्रशिक्ष चयनित

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि सभी फल एवं सब्जी विक्रेता तुरंत अपना फूड लाइसेंस बनवा लें। आकस्मिक निरीक्षण में फूड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 63 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026