Doordrishti News Logo

ट्रैवल कार्यालय पर तोड़फ़ोड़ व कब्जे का प्रयास करने वाले सात गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),ट्रैवल कार्यालय पर तोड़फ़ोड़ व कब्जे का प्रयास करने वाले सात गिरफ्तार। शहर की शास्त्रीनगर पुलिस ने 12वीं रोड पर ट्रैवल कार्यालयों में चल रहे विवाद के बीच दो तीन जगहों पर तोडफ़ोड़ और कब्जे का प्रयास किया गया। जिस बारे में परस्पर केस दर्ज हुए।

इसे भी पढ़ें – बिल्डिंग मैनेजर से दो करोड़ फिरौती की धमकी

पुलिस ने प्रकरणों में पहले कुछ लोगों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा था। अब सात लोगों को केसबाजी में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पड़ताल जारी है। थानाधिकारी जुल्पिकार अली ने बताया कि परिवादी भंवरलाल ने 12 मार्च को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि सुबह 06.30 बजे के लगभग मेरी दुकान संख्या 14 स्टीप लेण्ड जो बारहवीं रोड पर है उसमें प्रशान्त जाखड़,श्रवण जाखड़ पुत्र मोहनराम जाखड़ व अन्य उसके साथियों द्वारा जो लगभग 40 के करीब थे वो लोग एमआर ट्रेवल्स की दुकान जो 12वीं रोड पर स्थित है में आकर शटर तोडकर अन्दर घुसे और फर्नीचर, कांच,कम्पयुटर,प्रिन्टर आदि पर दुकान के बाहर से कब्जा करने का प्रयास किया।

पुलिस ने तब कार्रवाई करते हुए मौके से मो.आबिद पुत्र अहमद रजाक,फरोज उर्फ मुर्गी पुत्र सनाउल्ला,विरेन्द्र जाखड़ उर्फ पीरा, स्वरुप सिंह पुत्र पप्पूसिंह,राहुल पुत्र चिरंजीलाल,जहांगीर पुत्र जाकिर खां और प्रशान्त जाखड़ पुत्र मोहनराम को शांतिभंग में पकड़ा।आरोपियों को अब मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026