Doordrishti News Logo

नववर्ष के जश्र में शराब पीकर हुड़दंग नहीं करें,आप कैमरों की नजर में रहेंगे

जोधपुर,(दूरदृष्टी न्यूज) नववर्ष के जश्र में शराब पीकर हुड़दंग नहीं करें,आप कैमरों की नजर में रहेंगे। आज रात 12 बजे बाद नव वर्ष 2025 की शुरूआत हो जाएगी। शहर में नववर्ष को सेलिब्रेट करने के लिए लोगों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की है।

इसे भी पढ़ें – अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

नशे की हालत में हुड़दंग और आम नागरिकों को परेशान नहीं करें अन्यथा आपके रंग में भंग पड़ जाएगा। जोधपुर अभय कमाण्ड कंट्रोल में लगे सीसीटीवी फुटेज में आपकी हरकतें कैद हो जाएगी। पूरे अभय कमाण्ड से शहर में नजर रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त से लेकर दोनों जिलों के उपायुक्तों द्वारा इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह व डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज के विशेष दिशा निर्देशों के चलते मॉनिटरिंग शहर के होटल,रिसॉर्ट, क्लब व पार्टी करने वाले स्थानों की पूरी सूची तैयार की है। होटल ढाबों और रेस्तराओं वालों को पुलिस की अनुमति लेना जरूरी होगा।

न्यू ईयर के जश्न में खलल डालने वाले संदिग्धों,असामाजिक तत्वों, बदमाशों पर पुलिस की पूरी नजर रहेगी। संदिग्ध वाहनो की लगातार होगी चेकिंग,सायं व रात्रिकालीन गश्त में पुलिस की खास व्यवस्था की गई है। मोबाइल पुलिस,हाइवे पेट्रोलिंग व चेतक वाहन शहर में हर समय गश्त पर रहेंगे। शहर के हर चौराहे पर पुलिस का बंदोबस्त रहेगा।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026