A dignified ceremony was held at the Railway Stadium.

रेलवे स्टेडियम में हुआ गरिमामय समारोह

-80वाँ स्वतंत्रता दिवस

-जोधपुर रेलवे स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेडियम में हुआ गरिमा मय समारोह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेडियम में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने रेलकर्मियों के नाम अपना संदेश दिया तथा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में…

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे स्टेडियम में उपस्थित सभी रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल आजादी प्राप्त करना ही नहीं,बल्कि राष्ट्रहित में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए देश की प्रगति में निरंतर योगदान देना है। उन्होंने कहा कि जोधपुर मंडल के सभी रेलकर्मी पूरी निष्ठा,समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के साथ रेल सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

जोधपुर मंडल रेलवे के विकास, यात्री सुविधाओं,सुरक्षा एवं बेहतर रेल सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न परेड दलों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात स्काउट एवं गाइड तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में समां बांध दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर आयुष शोध और नवाचार को नई दिशा देने का आह्वान

समारोह के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन पदाधिकारियों के साथ मंडल रेल अस्पताल पहुंचे। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा दल द्वारा उनका स्वागत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा उन्हें फल वितरित किए।

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों द्वारा तिरंगे रंगों के गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा गया, जो स्वतंत्रता एवं राष्ट्र भक्ति के संदेश का प्रतीक रहा। समारोह में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी,रेल कर्मचारी,ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।