डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण

  • 80वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में समारोह आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने मेडिकल कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 39 चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अस्पतालों के अधीक्षक,चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

मथुरा दास माथुर अस्पताल
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने ध्वजारोहण किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग एवं कार्यालय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सभी चिकित्सक, नर्सिंग एवं अधीनस्थ कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।

महात्मा गांधी अस्पताल
अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी चिकित्सक,नर्सिंग एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

उम्मेद अस्पताल
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उम्मेद अस्पताल में देशभक्ति एवं गर्व के साथ ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना ने ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों को अधीक्षक ने सम्मानित किया।समारोह में अस्पताल के सभी चिकित्सक,नर्सिंग स्टाफ एवं अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित थे। स्टाफ में उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

सीजीएचएस संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र
केंद्रीय स्वास्थ्य योजना, सीजीएचएस की प्रभारी डॉ.आनंद कुमार जोशी ने ध्वजारोहण किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। सभी कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026