My country—my pride—my Tricolour—my identity.

मेरा देश-मेरी शान-मेरा तिरंगा-मेरी पहचान

-उल्लास से मनाया सेंट्रल एकेडमी रातानाडा में 80वां स्वतंत्रता दिवस 

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेरा देश-मेरी शान-मेरा तिरंगा-मेरी पहचान। सेंट्रल एकेडमी, रातानाडा शाखा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और जोश के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर के सेवानिवृत्त संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम की झलकियां:-

-विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण,राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत,भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।

-प्रतिभा एवं उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

-काउंसिल मेंबर्स की शानदार परेड हुई। परेड के बाद नवगठित काउंसिल मेंबर्स ने ईमानदारी और लगन से जिम्मेदारियां निभाने की शपथ ली। प्राचार्या डॉ. पूजा सिंह ने उन्हें सैश एवं बैज देकर सम्मानित कर उनकी लीडरशिप यात्रा का शुभारंभ किया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

विशेष वर्ष:-
इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का विशेष महत्व रहा।

प्राचार्य का संदेश:-
प्राचार्य डॉ.पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेने एवं एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।