विद्यार्थियों ने मनाया संस्कृत दिवस

रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्यार्थियों ने मनाया संस्कृत दिवस। शहर के रातानाडा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा संस्कृत श्लोक,गीत और वार्तालाप के माध्यम से संस्कृत भाषा की विशेषताओं से सभी को परिचित कराया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रक्षाबंधन का पर्व भी उत्साह पूर्वक मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी तथा भाई-बहन के प्रेम,स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

घरों के बाहर खड़ी तीन बाइक चोरी,केस दर्ज

विद्यालय की प्राचार्य डॉ.पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।