Doordrishti News Logo

एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.33 लाख का फ्रॉड

  • आरोपी के दिए चेक भी अनादरित
  • निजी बैंक का चेक दिया जो सिग्नेचर मिस मैच से बाउंस हुआ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6.33 लाख का फ्रॉड। शहर के माणकलाव कुड़ीवाला बेरा में रहने वाले एक युवक को एम्स अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांस देकर 6.33 लाख के फ्रॉड का केस कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से करवड़ थाने में दर्ज हुआ है।

पत्नी पीहर में पति ने फंदा लगाकर दी जान

आरोपी ने पीडि़त का वापिस एक चेक भी दिया था जोकि बाद में अनादरित हो गया था। पुलिस ने अब प्रकरण में तफ्तशी आरंभ की है। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और पीडि़त को धमकी दी गई।

करवड़ पुलिस ने बताया कि कुड़ीवाला बेरा माणकलाव निवासी रामपाल चौधरी पुत्र किशना राम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। उसकी मुलाकात घोड़ा प्याऊ, मगजी की घाटी निवासी सुरेश गोस्वामी से हुई थी। तब उसने भरोसा दिलाया कि एम्स अस्पताल में फॉर्म निकलते ही वह उसकी परमानेंट नौकरी लगवा देगा,लेकिन इसके लिए रुपए देने होंगे।

आरोपी सुरेश ने फॉर्म भरने के नाम पर पहले 3 हजार रुपए लिए। इसके बाद 27 फरवरी 2025 को रामपाल के घर जाकर पहली किश्त के रूप में 3 लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद 24 मार्च 2025 को सुरेश दोबारा रामपाल के घर पहुंचा और बाकी 3.30 लाख रुपए की मांग की। जब रामपाल ने काम होने के बाद पैसे देने को कहा तो आरोपी ने कहा कि ऊपर के अधिकारियों को पैसे देने हैं,वरना सारा काम रुक जाएगा। ऐसे में पीडि़त ने 3.30 लाख रुपए और दे दिए।

पीडि़त का आरोप है कि कुल 6.33 लाख रुपए लेने के बाद भी जब उसे जॉइनिंग लेटर नहीं मिला तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। इस पर सुरेश ने उसका परिचय माणकलाव निवासी सुनील से कराया और कहा कि अब आगे का सारा काम यही संभालेगा।

काफी समय बीतने के बाद भी जब कॉल लेटर नहीं आया और रामपाल ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे निजी बैंक का 6.30 लाख रुपए का चेक दे दिया। रामपाल ने 17 जून 2025 को चेक अपने बैंक खाते में जमा कराया, लेकिन सिग्नेचर मैच नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

चेक बाउंस होने के बाद रामपाल ने दोनों आरोपियों से पैसे वापस मांगे,लेकिन उन्होंने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर उसे मारपीट कर धमकी भी दी गई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026