Doordrishti News Logo

पत्नी पीहर में पति ने फंदा लगाकर दी जान

दो दिन बाद लगा पता

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी पीहर में पति ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के सूरसागर स्थित नैणची बाग में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना पत्नी बच्चों के साथ पीहर में थी।

अवैध बजरी से भरे दो डंपर पकड़े,चालक पर केस दर्ज

घर बंद था और दुर्गंध आने पर आस पास वालों का पता लगा तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

सूरसागर पुलिस के अनुसार नैणची बाग निवासी 40 साल के जयसिंह पुत्र शेरसिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। आत्महत्मा का कारण पता नहीं चल पाया। उसकी पत्नी बच्चों संग पीहर में थी और घर में जयसिंह अकेला ही था।

घर दो दिन से बंद था और दुर्गंध आने पर पड़ौस में पता लगने पर पुलिस को बुलाया गया। मृतक के भाई प्रवीण ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: