बिजली का बिल बकाया बताकर खाते से उड़ाए 54 हजार
पोती की सजगता से दादा की रकम बची ओटीपी हटाते ही ट्रांजेक्शन फेल
जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र मेें रहने वाले एक व्यक्ति के पास अंजान शख्स ने मोबाइल पर संदेश भेज बिजली बकाया होना बताया। बिल नहीं भरवाने पर कनेक्शन काटने को कहा। इस पर पीडि़त ने नंबर से संपर्क किया तो शातिर ने क्विक सपोर्ट ऐप इंस्टाल करने को कहा। इस ऐप को इंस्टाल किए जाने के साथ ही उसके खाते से 54 हजार 508 रूपए निकल गए। इसका पता लगने पर पीडि़त ने अपनी पोती को जानकारी दी। पोती ने सजगता से ऐप पर आए ओटीपी नंबर को तत्काल हटाया।
इससे रकम ट्रांजेक्ट होने से बच गई।
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश मेहरा के पास में 1अप्रैल का मोबाइल पर बिजली का बिल बकाया होने का संदेश मिला था। इस पर अंजान शख्स ने क्वि सपोर्ट ऐप इंस्टाल करवा कर खाते से 54 हजार 508 रूपए विड्रोल कर लिए। इसका पता लगने पर उन्होंने अपनी पोती सरगम मेहरा को जानकारी दी। सरगम ने तुरंत ही ओटीपी नंबर को हटा दिाय। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तब साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल ताराचंद ने मतलूब लूडो सुप्रीम धनी पे पर पोर्टल अधिकारियों से संपर्क साधा। इस पर पता लगा कि ट्रांजेक्शन ओटीपी नंबर हटाने से रूक गया है। इससे पोती की सजगता से दादा की बड़ी राशि ठगी होने से बच गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

