सूर्यनगरी सेवा समिति की बैठक सम्पन्न
जोधपुर, सूर्य नगरी सेवा समिति की सभी सदस्यों की बैठक सनिश्चर जी का थान में आयोजित की गई।प्रचार मंत्री दिनेश मुथा ने बताया कि सर्व सहमति से अध्यक्ष गोपाल माच्छर, उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, सचिव सूरज प्रकाश सोनी,सह सचिव श्याम सुंदर गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल भूतड़ा, प्रचार मंत्री दिनेश मुथा, संगठन मंत्री विनीत राठी को चुना गया। तत्पश्चात सूर्य नगरी सेवा समिति के सचिव रहे राजेश बंसल को निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी में जो चुने गए सभी मेंबरों ने बधाइयां दी।
इससे पूर्व होली का स्नेह मिलन एवं हिंदू नववर्ष की बधाइयां देते हुए स्नेह मिलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर भंवर लाल बाहेती,अनिल तापड़िया,कमल धूत,गणपत धूत,सी पी पुरोहित,शैलेंद्र भंडारी, शिव शाह, राजेंद्र चंदवानी,कैलाश अग्रवाल,महेंद्र भूतड़ा,ओम प्रकाश मोहनोत,चंद्र शेखर डागा,विमल राठी,जुगल किशोर सोनी, कैलाश अब्बनी, सीए योगेश बिरला एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

