Doordrishti News Logo

लोन दिलाने के नाम पर युवकों से 50 हजार की ठगी

युवती ने झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

जोधपुर,शहर के केरू में रहने वाले दो युवकों को लोन दिलाने के नाम 50 हजार की ठगी कर ली गई। महिने भर तक लोन नहीं मिला तो युवती और उसके साथियों ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। देवनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि केरू राजीव गांधी नगर निवासी दाउम मोहम्मद पुत्र फरीद खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि गत वर्ष 16 दिसंबर को उसके पास में किसी युवती का फोन आया और लोन देने की बात की। इस पर वह अपने एक मित्र कालूराम के साथ बॉम्बे मोटर्स चौराहा पर एक कंपनी पर गए। यहां पर नंदिनी और महिपाल नाम के शख्स मिले। जिन्होंने सप्ताह भर में लोन दिलाने की बात की और दस्तावेज मांगे। इस पर दाउद ने उसे अपने घर का पट्टा,पंद्रह चेक आदि दिए। रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर छह हजार और अन्य मिलाकर 7 हजार रूपए पहले ले लिए। पांच सात दिन बाद संपर्क करने पर कहा गया कि लोन अप्रूव हो रहा है।

पीड़ित का कहना है कि महिने भर तक यह लोग टालते रहे और इस बीच इन्होंने 50 हजार रूपए पीड़ितों से ले लिए। रूपयों के लेन देन का वीडियो नंदिनी और महिपाल को भेजने पर नंदिनी ने झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी और दस साल की जेल करवा दूंगी, यह बोला। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि घटना में धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

घर में रखी गाड़ी चोरी

पाश्र्वनाथ सिटी बोरानाडा में एक घर में रखी गाड़ी अज्ञात चोर ले गया। इस बारे में सुरेश मोहन वर्मा पुत्र जोगेंद्र पाल वर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। उसके घर के अंदर रखी उसकी कार अज्ञात चोर ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का किया विमोचन

October 12, 2026

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न

October 12, 2026