Doordrishti News Logo

साइबर क्राइम आज की सबसे बड़ी चुनौती-चौधरी

  • साइबर सिक्योरिटी पर सेमिनार का आयोजन
  • ऐश्वर्या कालेज में हुआ आयोजन

जोधपुर, आज दुनियां के सभी देश साइबर क्राइम की चुनौती का सामना कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन विश्व में साइबर क्राइम के नये-नये मामले सैकंडों की संख्या में सामने आ रहे हैं। उनसे निपटने के लिए देश दुनियां की सरकारें साइबर क्राइम को लेकर जागरूक और सजग हो रही हैं। यह बात शनिवार को शहर के प्रताप नगर स्थित ऐश्वर्या काॅलेज में विश्व की सबसे मुखर ऑनलाईन समस्या साइबर क्राइम पर एक दिवसीय सेमिनार में साइबर क्राइम विशेषज्ञ मनीष चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को देखते हुए नये नये कानूनों का निर्माण किया जा रहा है। सजगता ही साइबर सिक्योरिटी का मूल मन्त्र है तथा आॅनर्लान कार्य करते समय विशेष सजगता रखने की आवश्यकता है। दुबई की प्रतिष्ठित कम्पनी एग्रोटेक लिमिटेड के साइबर क्राइम विशेषज्ञ मनीष चौधरी ने कहा कि आज आधुनिक दुनिया में किस प्रकार से डिजिटल क्राइम बड़ रहा है।

विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम से संबंधित अनेक प्रश्न किए विषेषज्ञ मनीष चौधरी ने सभी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का शांत किया। इस अवसर पर काॅलेज के चैयरमेन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है। दुनियां में जिस तहर से डिजिटल सुविधाएं दिन दुगनी और रात चौगनी बढ़ रही हैं। उसी प्रकार डिजिटल सुविधाएं कई मायनो में जाने अजाने में दुनियां के लिए समस्या भी बनती जा रही हैं। प्राचार्य डाॅ ऋषि नेपालिया ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए साइबर क्राइम पर कार्यशाला आज की आवश्यकता को देखते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कम्प्यूटर संकाय विभाग के विभागाध्यक्ष नवीन दत्त जोशी ने विद्यार्थियो को कहा कि आज हम सभी को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक रहना चाहिए तभी हम इसके विपरित परिणामों से बच सकते हैं। अन्त में सेमिनार के समन्वयक शैलेन्द्र पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के सभी फैकल्टी मेम्बर भी सेमिनार में उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिवालयों में शिव का अभिषेक-बम-बम भोले के गूंजे जैकारे

August 11, 2026

सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने वेल्डिंग विज्ञान को दिया नया आयाम

August 10, 2026

पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत

August 10, 2026

10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

August 10, 2026

दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

August 10, 2026

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

August 10, 2026

वंदे भारत ट्रेनों से जोधपुर मंडल की बढ़ी कमाई

August 10, 2026